100+ Best Rishte Shayari in Hindi | रिश्ते शायरी 2026
रिश्ते इंसान की ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत और अहम हिस्सा होते हैं, जो हमें भावनाओं, प्यार और अपनापन का एहसास कराते हैं। इसी एहसास को शब्दों में पिरोने का सबसे खूबसूरत तरीका है रिश्ते शायरी। चाहे वो माँ-बाप का प्यार हो, दोस्ती का रिश्ता हो या फिर किसी खास के साथ दिल का जुड़ाव, हर रिश्ता अपनी अलग कहानी और गहराई लिए होता है।
इस पोस्ट में आपको बेहतरीन Rishte Shayari पढ़ने को मिलेगी, जो आपके दिल की भावनाओं को शब्दों में बयां करने में मदद करेगी। अगर आप भी अपने रिश्तों की अहमियत को खूबसूरत अंदाज़ में व्यक्त करना चाहते हैं, तो ये शायरी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Rishte Shayari

रिश्ते खून के नहीं होते, रिश्ते एहसास के होते हैं
अगर एहसास हो तो अजनबी भी अपने होते हैं !!
कुछ रिश्ते नाम के नहीं, एहसास के होते हैं
जो दूर रहकर भी दिल के पास होते हैं !!
उम्र भर बस एक यही सबक याद रखिए
रिश्ते और इबादत में नीयत साफ रखिए !!
जुबां के शब्द नहीं, दिल के जज्बात होने चाहिए
रिश्ते सिर्फ नाम के नहीं, मुश्किल में साथ होने चाहिए !!
रिश्ते जीवन का आधार, हैं जीवन की असली शान
बिन इनके सब कुछ लगता है व्यर्थ और वीरान !!
Family Rishte Shayari

दुनिया की भीड़ में खुद को अकेला न समझना
जब तक साथ है परिवार, खुद को अधूरा न समझना !!
रिश्ते वो नहीं जिसमें जीत और हार हो
रिश्ते वो हैं जिसमें बस अपनापन और प्यार हो !!
बड़े अनमोल हैं ये खून के रिश्ते, इनको तू बेकार न कर
अपनों से ही होती है रौनक, इनसे तू तकरार न कर !!
जहाँ अपनों का प्यार और बड़ों का आशीर्वाद है
समझो वही घर स्वर्ग से भी ज्यादा खास है !!
हर दिन त्यौहार लगता है जब परिवार साथ हो
सुख-दुख सब आसान हो जब हाथ में हाथ हो !!
Matlabi Family Rishte Shayari

मतलब का बोझ बढ़ा तो रिश्ते बिखर गए
वो जो अपने थे, वक्त पड़ने पर सबसे पहले मुकर गए !!
खता उनकी नहीं जो मतलब से मिलते हैं
कसूर हमारा है जो उन्हें 'अपना' समझ बैठते हैं !!
जब तक मतलब रहे, सब साथ निभाते हैं
मतलब पुरा होते ही रिश्ते भूल जाते हैं !!
हाथ थामने वाले भी अब हिसाब रखते हैं
अपनो के भेष में यहाँ सब नकाब रखते हैं !!
दौर-ए-मतलब है, यहाँ कौन किसका होता है
वही अपना सबसे ज्यादा डसता है, जिस पर भरोसा होता है !!
True Family Rishte Shayari

सच्चे रिश्तों में कड़वाहट तो आ सकती है मगर नफरत नहीं
क्योंकि इनमें नाराजगी का हक है, छोड़ने की इजाजत नहीं !!
मजबूत होने का असली मजा तब आता है
जब पूरा परिवार एक ढाल बनकर साथ निभटा है !!
सच्चे रिश्ते वो नहीं जो सिर्फ खुशी में साथ दें
सच्चे रिश्ते वो हैं जो अंधेरे में भी हाथ थामें !!
रिश्तों की गहराई का पता तब चलता है
जब बुरा वक्त आने पर भी कोई साथ खड़ा रहता है !!
वक्त के साथ जो रिश्ते संभल जाएँ
वही रिश्ते उम्र भर साथ निभाएँ !!
Matlabi Rishte Shayari

मतलब की इस दुनिया में अब कौन किसका होता है
धोखा वही देता है जिस पर भरोसा सबसे ज्यादा होता है !!
मतलब का बोझ बढ़ा तो रिश्ते बिखर गए
जो कल तक खास थे, आज पहचानने से भी मुकर गए !!
रिश्ते निभाने का हुनर अब सिर्फ वही जानते हैं
जो पीठ पीछे वार और सामने तारीफ करना जानते हैं !!
खता उनकी नहीं जो मतलब से मिलते हैं
कसूर हमारा है जो उन्हें निस्वार्थ समझ बैठते हैं !!
हाथ थामने वाले भी अब हिसाब रखते हैं
चेहरे पर मुस्कान और दिल में फरेब रखते हैं !!
Badalte Rishte Shayari

वक्त के साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं
कल जो अपने थे, आज अजनबी कहलाते हैं !!
बदले हुए लहजे अक्सर बहुत कुछ कह जाते हैं
रिश्ते टूटने से पहले दिल से उतर जाते हैं !!
बदल जाते हैं कुछ रिश्ते हालत के साथ
पीछे छूट जाते हैं कुछ रिश्ते वक्त के साथ !!
रिश्तों की भीड़ में बस एक ही सच पाया है
जरूरत थी तो अपना कहा, काम निकला तो पराया है !!
वक्त बुरा हो तो रिश्ते भी रंग बदलने लगते हैं
कल तक जो जान थे, आज पहचानने से भी डरते हैं !!
Rishte Shayari in Hindi

रिश्ता वो नहीं होता जो दुनिया को दिखाया जाता है
रिश्ता वह होता है जिसे दिल से निभाया जाता है !!
जिस घर में रिश्तों की इज़्ज़त होती है
वहाँ हर सुबह सुख की दस्तक होती है !!
रिश्तों की डोर बड़ी नाज़ुक होती है
थोड़ी सी लापरवाही से टूट जाती है !!
रिश्तों में मिठास बनाए रखना जरूरी है
वरना कड़वाहट सब कुछ खत्म कर देती है !!
रिश्ते वो नहीं जो दिखावे में निभाए जाएँ
रिश्ते वो हैं जो दिल से निभाए जाएँ !!
Motivational Family Rishte Shayari

कामयाबी के शिखर पर पहुंचना तब आसान होता है
जब हर कदम पर परिवार का अटूट विश्वास साथ होता है !!
रिश्तों में प्यार हो तो पत्थर भी मोम बन जाते हैं
परिवार साथ हो तो मुश्किल रास्ते भी आसान हो जाते हैं !!
मुसीबतों के दौर में भी जो मुस्कराना सिखा दे
वही एक प्यारा परिवार है जो हार को भी जीत बना दे !!
जहाँ एकता की डोर और प्यार का संगम होता है
उस परिवार में ईश्वर का साक्षात वास होता है !!
मुश्किलें तो आएंगी ही जिंदगी के हर मोड़ पर
बस तुम हाथ न छोड़ना अपने परिवार का किसी मोड़ पर !!
Sad Rishte Shayari

दो पल के गुस्से से प्यार भरा रिश्ता बिखर जाता है
होश जब आता है तब वक़्त निकल जाता है !!
रिश्तों पर रुपयों की किश्ते जोड़ देते है
खाली हो जेब तो अपने हर रिश्तें तोड़ देते है !!
बहुत गहरी थी मोहब्बत पर दूरियाँ भी कम न थीं
रिश्ता तो था पर शायद हम ही उनकी किस्मत में न थे !!
खूबसूरत सा एक रिश्ता यूँ ही खत्म हो गया
वो नाराजगी जताते रहे और हमें मनाना न आया !!
अब छोड़ दिया हमने भी अपनों को मनाना
जब वो हमें खोकर भी खुश हैं तो उन्हें क्या पाना !!
Aaj Kal Ke Rishte Shayari

आजकल के रिश्ते कहाँ दिल से निभाए जाते हैं
जरूरत पड़ने पर ही बस याद किए जाते हैं !!
लहजे में कड़वाहट और दिल में नफरत रखते हैं
अजीब लोग हैं, फिर भी रिश्ते निभाने का दावा करते हैं !!
मतलब की दुनिया है और स्वार्थ के सब यार हैं
आजकल रिश्तों में वफा कम और व्यापार ज्यादा है !!
आजकल के रिश्तों की बस इतनी सी कहानी है
जब तक फायदा है, तब तक ही मेहरबानी है !!
आज कल के रिश्तों में भरोसा कम और शक ज्यादा है
कोई भी बिना मतलब के साथ नहीं रहता है !!
