70+ Best Army Shayari in Hindi | आरमी शायरी 2026
Army Shayari देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावनाओं को शब्दों में पिरोने का एक खूबसूरत माध्यम है। जब भी हम भारतीय सेना के जज़्बे और उनके त्याग को याद करते हैं, दिल गर्व से भर उठता है। ऐसी ही भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आरमी शायरी एक बेहतरीन तरीका है, जो देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और प्रेम को दर्शाती है।
इस पोस्ट में आपको बेहतरीन Army Shayari 2 Line का संग्रह मिलेगा, जिसमें देशभक्ति, वीरता और देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों की महानता झलकती है। अगर आप भी अपने दिल की देशभक्ति को शब्दों में बयां करना चाहते हैं, तो यह Army Shayari आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Army Shayari

न झुकने दिया तिरंगे को, न युद्ध कभी हारे हैं
भारत माँ के लाडले हम, मौत को भी ललकारे हैं !!
चीर के बहा दूँ लहू दुश्मन के सीने का
यही तो मजा है फौजी होकर जीने का !!
लहू वतन की मिट्टी को पिलाकर आए हैं
हम मौत को अपनी दहलीज पर सुलाकर आए हैं !!
खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं !!
वतन की मोहब्बत मे खुद को तपाये बैठे हैं
मरेंगे वतन के लिए शर्त मौत से लगाये बैठे हैं !!
Army Shayari 2 Line

जान की बाज़ी लगाकर जो निभाते हैं फ़र्ज़
वही कहलाते हैं असली देशभक्त !!
देश की हिफाजत करते हुए जो शहीद हो गए
खुशनसीब हैं वो जो वतन की गोद में सो गए !!
ऐ खाक-ए-वतन हम इस हद से भी गुजरेगे
मातृभूमि की रक्षा में हम तूफानो से भी लड़ेगे !!
लिपट कर बदन कई तिरंगे में आज भी आते हैं
यूँ ही नहीं दोस्त, हम आजादी का जश्न मनाते हैं !!
आज अगर हम चैन की नींद सोते हैं
तो वजह वो सपूत हैं जो सरहद पर होते हैं !!
Indian Army Shayari

वतन की मोहब्बत में जो जान लुटा देते हैं
भारतीय सेना के सपूत ही सच्चे देशभक्त कहलाते हैं !!
घर-परिवार से दूर रहकर जो देश की हिफ़ाज़त करते हैं
उन वीर जवानों को हम भारतीय सेना कहते हैं !!
सरहद पर एक फौजी अपना वादा निभा रहा है
वो जग रहा है तभी तो वतन सुकून से सो रहा है !!
वो जवानी ही क्या जिसकी कोई कहानी न हो
और वो फौजी ही क्या जिसकी वतन पर कुर्बानी न हो !!
खामोशी से जो इतिहास रच जाते हैं
भारतीय सेना के जवान वही कहलाते हैं !!
Army Shayari in Hindi

सरहद पर खड़े हैं तो चैन से सोता है वतन
फौजी का फ़र्ज़ है निभाना हर हाल में वचन !!
किसी को सनम पसंद है तो किसी को चाँद
हमें तो बस तिरंगे वाला कफ़न पसंद है !!
सरहद पर फौजी अपना वादा निभा रहा है
वो धरती माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा है !!
दुश्मन की हर साज़िश को मिट्टी में मिला देंगे
भारत माँ के खातिर हर जंग जीत लेंगे !!
मातृभूमि की रक्षा हम दिन रात करते हैं
दुश्मनो के लिए हम जिगर में अंगार रखते हैं !!
Army Shayari Attitude

ना दूध दूंगा ना खीर दूंगा अगर हिन्दुस्तान
पर नजर भी उठी तो लाहौर भी छीन लूंगा !!
जब बात वतन की आए तो पीछे नहीं हटते
हम सेना के सिपाही हैं, हालात से नहीं डरते !!
सीने में जुनून और आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूँ
दुश्मन की सांसे थम जाए, आवाज़ में वो खनक रखता हूँ !!
सीने में जुनून, आँखों में देश का ख़्वाब रखते हैं
हम फौजी हैं साहब, शहीद होने का जज़्बा रखते हैं !!
न झुकने दिया तिरंगे को न युद्ध कभी ये हारे हैं
भारत माता तेरे वीरो ने दुश्मन चुन चुन कर मारे हैं !!
Indian Army Shayari 2 Line

कलम से नहीं, ये इतिहास खून से लिखते हैं
भारतीय सेना के जवान वतन के लिए जीते हैं !!
आजादी की कभी शाम न होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे !!
नींद अपनी कुर्बान कर जो हमें सुकून देते हैं
वो भारतीय फौजी हैं, जो वतन को खून देते हैं !!
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे
आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे !!
बाजी तक लगा देते है फौजी अपने जान की
जब बात चलती है हिन्दुस्तान की !!
Bhim Army Shayari

जब-जब जुल्म की हदें पार होती हैं
मैदान में फिर भीम आर्मी तैयार होती है !!
जुल्म के आगे हम कभी झुकते नहीं
भीम आर्मी वाले हैं, हम कभी रुकते नहीं !!
हक की लड़ाई लड़ना हमने सीखा है
भीम आर्मी का हर बंदा सबसे तीखा है !!
न किसी के आगे झुकना, न किसी को झुकाना है
भीम आर्मी का मकसद, बस सबको गले लगाना है !!
संविधान हमारी ताकत है, जय भीम हमारा नारा है
इंकलाब का ये रास्ता, अब सिर्फ हमारा है !!
Sad Army Shayari

त्यौहारों की खुशियाँ अब हमें रास नहीं आती
घर की याद आती है पर सरहद छोड़ी नहीं जाती !!
त्योहार आए और चले गए, फौजी वहीं खड़ा रहा
अपनों से दूर रहकर भी देश के लिए लड़ता रहा !!
वो जो ख़त उसने लिखा था आखिरी बार
वो आज भी सरहद की धूल में दबा है !!
माँ की गोद, पत्नी का साथ सब पीछे छूट गया
तिरंगे की शान बचाने में फौजी खुद टूट गया !!
मिट्टी की उल्फ़त में हम घर-बार भूल गए
जीते जी अपनों का प्यार भूल गए !!
Love Army Shayari

सरहद पर जो खड़े हैं, उन्हें सलाम है
हमारे सुकून के पीछे उनकी जान कुर्बान है !!
तू याद आती है जब रातें लंबी हो जाती हैं
और ड्यूटी पर खड़े-खड़े आँखें नम हो जाती हैं !!
देशप्रेम का दीपक यूँ ही दिलों मे जलता रहे
जब तक जिए तब तक देश की सेवा करे !!
वो इश्क ही क्या जिसमें तड़प न हो
और वो फौजी ही क्या जिसे वतन से इश्क न हो !!
खून में देशभक्ति, साँसों में बलिदान
भारतीय सेना है गर्व, है हमारी पहचान !!
Army Shayari in English

Borders stay safe because we stand tall,
Ready to rise whenever duty calls.
Salute to those who guard the land,
With fearless hearts and steady stand.
We don’t chase comfort, we chase the fight,
For our nation’s honor, we stand day and night.
Guns in hand, but peace in mind,
An army soul is strong and kind.
Cold nights, hot days, we never complain,
Serving the nation through every pain.
